Welcome To RAJKIYA DEGREE COLLEGE HRIDAYPATTI MADHUBAN MAU
पूर्वांचल के ग्राम्यांचल में निर्मित, उत्तर में पुण्य सलिला सरयू के पावन तट और पूरब में 1942 के 'भारत छोड़ो आंदोलन' की शहीद भूमि से परिवेष्टित
'राजकीय महाविद्यालय हृदयपट्टी, मधुबन' मऊ इस तहसील क्षेत्र का प्रमुख और एकमात्र राजकीय शिक्षण संस्थान है। यह मऊ जनपद का तीसरा राजकीय महाविद्यालय है। इसका संचालन जून 2025 से प्रारंभ हुआ है। इसका शिलान्यास उत्तर प्रदेश शासन, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा 16 सितंबर 2019 को हुआ। यह महाविद्यालय महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ से संबद्ध है तथा AISHE कोड C-75408 के अन्तर्गत संचालित है।
यह संस्थान उच्च शिक्षा के शिक्षण अधिगम एवं प्रशासन में उच्च मानकों का पालन करता है।
मऊ जनपद के मधुबन क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में अवस्थित हरित एवं शांत परिसर वाला यह महाविद्यालय शैक्षणिक रूप से समृद्ध वातावरण प्रदान करता है, जो बौद्धिक विकास, नैतिक मूल्यों तथा सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण को प्रोत्साहित करने वाला है।
यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कौशल विकास एवं चरित्र निर्माण के माध्यम से छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है । शिक्षा के आधारभूत एवं नवीनतम संसाधनों से युक्त इस महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कला विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। कला संकाय के अंतर्गत हिंदी, संस्कृत, अंगेजी, इतिहास, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा तथा विज्ञान संकाय में जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित विषय उपलब्ध हैं। यह संस्थान नई शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों के प्रति पूर्णरूपेण प्रतिबद्ध है।|...Read more